सुषमा स्वराज नाजुक, एम्स में भर्ती

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अचानक सेहत बिगड़ने के कारण एम्स, दिल्ली में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक शाम को अचानक उनकी तबियत बिगड़ने के कारण के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा है। उनकी स्थिति बेहद गंभीर बताई गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह, नितिन गडकरी के अलावा भाजपा के बड़े नेता इस समय एम्स पहुँच रहे हैं। डाक्टर उनकी स्थिति में सुधार के पूरी कोशिश कर रहे हैं। अभी तक की ख़बरों के मुताबिक उनके हालत नाजुक बताई जा रही है।