सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार

बॉलीवुड के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत का सोमवार शाम विले पार्ले के सेवा समाज शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुशांत शनिवार दोपहर बांद्रा स्थित अपने घर पर मृत मिले थे। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अस्पताल ने बताया है कि दम घुटने की वजह से उनकी मौत हुई है और उनका दम फांसी पर लटकने की वजह से घुटा है।

सुशांत के अचानक आत्महत्या करने से उनके सभी नजदीकी शॉक में हैं। उनके अंतिम संस्कार के समय उनके पिता, बहनें, अन्य रिश्तेदारों, मित्र संदीप सिंह के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से रिया चक्रबर्ती, विवेक ओबेरॉय, श्रद्धा कपूर, कृति सैनन आदि भी थे। बिहार के पटना में जन्मे सुशांत महज ३४ साल के थे।

उनके आत्महत्या करने पर हार्दिक संवेदना जताते हुए दो बड़े फिल्म कलाकारों शेखर कपूर और कंगना रनौत ने कुछ गंभीर सवाल उठाए हैं। दोनों के बयानों से संकेत मिलता है कि सुशांत की आत्महत्या जाँच का विषय है। कंगना रणौत ने कहा ”ये साजिशन हत्या है और इसके पीछे बॉलीवुड की वो सोच है जो इंडस्ट्री के बाहर के लोगों को आगे बढ़ना नहीं देना चाहते”। शेखर कपूर ने कहा कि कुछ लोग इस  परिस्थिति के लिए जिम्मेवार हैं।

सुशांत के मैनेजर को सुशांत का फ़ोन पासवर्ड पता था। फोन खुलने पर आखिरी कॉल रात ३ बजे की मिली जो सुशांत ने दोस्त और एक्टर महेश शेट्टी को की थी लेकिन महेश ने कॉल पिक नहीं की थी। महेश ने रविवार १२ बजे दोपहर को कॉल किया लेकिन सुशांत ने फोन नहीं उठाया। तब तक सुशांत की मौत हो चुकी थी।

इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस विले पार्ले के शमशान घाट लाया गया। सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि दम घुटने की वजह से उनकी मौत हुई है। उनका दम फांसी पर लटकने की वजह से घुटा है। रिपोर्ट पुलिस को सौंपी गयी है। यह कहा गया है कि सुशांत सिंह पिछले छह महीने से डिप्रेशन से ग्रसित थे। सुशांत के विसरा सैंपल को केमिकल एनालिसिस के लिए संभाल कर रख लिया गया है। सुशांत को लेकर बताया गया है कि पिछले काफी समय से उन्होंने लोगों से मिलना-जुलना कम कर दिया था। कुछ समय से सुशांत  लिक्विड डाइट पर थे और मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने एनर्जी ड्रिंक पिया था।