सीतारमण, किरण मजूमदार दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल

सब हेड- फोर्ब्स की 2020 की सूची में एंजेला मर्केल शीर्ष पर,  रोशनी नादर भी शामिल

मोदी सरकार में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ और एचसीएल इंटरप्राइज की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह मिली है। फोर्ब्स की वर्ष 2020 की जारी सूची में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने लगातार दसवीं बार शीर्ष पायदान पर कब्जा बरकरार रखा है।
वहीं, यूरोपियन सेंट्रल बैंक की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड लगातार दूसरी बार दूसरे स्थान पर रहीं। भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सूची में तीसरे नम्बर पर हैं। बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की मेलिंडा गेट्स पांचवें स्थान पर हैं।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को सूची में 41वां स्थान मिला है। वहीं, रोशनी नादर मल्होत्रा 55वें और मजूमदार शॉ 68वें पायदान पर रहीं।
लैंडमार्क समूह की अध्यक्ष रेणुका जगतियानी को 98वां स्थान हासिल हुआ। फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की 17वीं वार्षिक सूची के लिए 30 देशों की चार पीढ़ियों तक की महिलाओं में से चयन किया गया। सुव्ही में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 39वें पायदान पर हैं।