सिद्धू ने अमृतसर पूर्व से दाखिल किया नामांकन पत्र, सीएम पद के हैं दावेदार

29 January 2022 Amritsar Punjab Congress party president and Congress party candidate Navjot Singh Sidhu (R) files his nomination papers for the upcoming Punjab state assembly elections, in Amritsar on Saturday. PHOTO-PRABHJOT GILL AMRITSAR

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के दावेदार नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए अमृतसर पूर्व सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है।

अमृतसर से चार बार सांसद रहे नवजोत सिंह सिद्धू की क्षेत्र में खासी लोकप्रियता मानी जाती है। इस बार फिर कांग्रेस ने उन्हें अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से टिकट दिया है। आज उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया।

याद रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने 2017 में भी इसी सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद वे कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाए गए थे। हालांकि, कुछ महीने बाद सिद्धू के कैप्टन के साथ मतभेदों के चलते सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

पिछले साल के आखिर में  तब ताकतवर हो गए जब उन्हें पार्टी ने पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कैप्टेन के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। आखिर कैप्टेन को अपना पद छोड़ना पड़ेगा। बाद में जब चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया जिसके बाद सिद्धू के चन्नी के साथ भी उनके मतभेदों की बात मीडिया में कहे जाती है।