सायबर क्राइम माफिया की नजर आप पर

कोरोना वायरस ' के नाम पर आप की सभी जानकारी पर पड़ जाएगा डाका!

जब एक ओर देश कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है सायबर क्राइम माफिया इस वक्त भी अपनी हरकतें से बाज नहीं आ रहे हैं। इन्होंने ‘कोरोना वायरस मैप’ नाम से एक मालवेयर बनाया है। इस लिंक को क्लीक करने पर यूजर की निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड जैसी महत्वपूर्ण जानकारी चोरी होने की संभावना है।

पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि, अगर इस प्रकार की कोई लिंक सोशल मिडिया द्वारा मिलती है तो इसपर क्लिक न करें। कोरोना ने दुनिया के साथ-साथ भारत को भी अपनी चपेट में लिया है। जिसके चलते हर कोई कोरोना की अपडेट पाने के लिए ऐसी लिंक ओपन कर देखते है। किसी के लिंक ओपन करने के बाद उसके मोबाइल में सेव बैंक डिटेल्स, अन्य जानकारी, गोपनीय जानकारी, पासवर्ड चोरी के होने की संभावना है।

‘पुलिस महकमे के अनुसार कोरोना वायरस के बाबत सोशल मिडिया पर फैलाई जा रही अफ़वाओं के संबंध में राज्य में कई स्थानों पर अफवा फ़ैलाने वाले संबंधित व्यक्तियों और ग्रुप एडमिन के खिलाफ अपराध दर्ज किये गए। चेतावनी है कि कोई भी मेसेज आगे फॉरवर्ड करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें।