सांसद प्रज्ञा सिंह कार्यक्रम में बेहोश होकर गिर पड़ीं

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक प्रदर्शनी के दौरान भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह बेहोश होकर गिर पड़ीं। मंगलवार सुबह खड़े होने के बाद उन्हें बेहोशी हुई जिसके बाद उन्हें तत्काल कुर्सी पर बैठाया आया। फिलहाल वे कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गयी हैं।

दरअसल भोपाल में भाजपा कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन था। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर इसी सिलसिले में वहां उपस्थित थीं। जब से एक प्रदर्शनी  तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कार्यक्रम स्थल पर बेहोश होकर गिर गईं।

ठाकुर जब बेहोश हुईं उस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बताया गया है कि काफी देर खड़े रहने की बजह से उन्हें चक्कर आया। फिलहाल कार्यक्रम स्थल से वे रवाना हो गईं हैं।

बेहोश होने के बाद नीचे गिर जाने से घबराए लोगों ने उन्‍हें उठाकर कुर्सी पर बैठाया।

गौरतलब है कि ३० मई को भोपाल में प्रज्ञा सिंह ठाकुर के ”लापता” होने के पोस्टर लगे मिले थे। हालांकि, प्रज्ञा सिंह स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण पिछले काफी समय से दिल्ली में भर्ती थीं। उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए कहा था कि उनकी हालत ठीक नहीं है।

आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा ३७०  खत्म करने का श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हो गया है। अब मुखर्जी के सपनों का भारत बनेगा। उन्होंने कहा – ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनेगा”।