सपा ने यूपी के लिए ६ उम्मीदवार घोषित किये

मुलायम सिंह इस बार मैदान में उतरेंगे मैनपुरी सीट से

लोकसभा चुनाव २०१९ के लिए कांग्रेस के ११ उम्मीदवार घोषित करने  के बाद दबाव  के एक सहयोगी सपा ने भी शुक्रवार को छह उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।
समाजवादी पार्टी ने जिन नामों की घोषणा की है उनमें समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम भी शामिल है।
समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव को इस बार मैनपुरी संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। पार्टी की संसदीय समिति के अध्यक्ष रामगोपाल यादव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पहले छह उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं।
उनके मुताबिक आजमगढ़ से सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव इस बार मैनपुर से चुनाव लड़ेंगे। सांसद धर्मेंद्र यादव  बदायूं से , सांसद अक्षय यादव फिरोजाबाद से चुनावी मैदान में होंगे।
इसके मुताबिक समाजवादी पार्टी ने इटावा से कमलेश कठेरिया तो रॉबर्ट्सगंज से भाई लाल कोल और बहराइच से शब्बीर बाल्मीकि को मैदान में उतारा है।  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव पहले ही ये ऐलान कर चुके हैं कि वो इस बार फिरोजाबाद से अक्षय यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले गुरुवार को  कांग्रेस ने यूपी में ११ प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी जिसके बाद सपा-बसपा दोनों ही दवाब महसूस कर रहे हैं।