संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन ने रूस की कड़ी निंदा की, बताया ‘आतंकी देश’

यूक्रेन के कई शहरों में रूस के मिसाइल हमलों के बाद सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की एक तत्काल बैठक हुई जिसमें यूक्रेन ने रूस की कड़ी निंदा की और उसे आतंकवादी राज्य के रूप में निरूपित किया, जैसा कि पश्चिमी देशों ने मास्को को अलग-थलग करने की कोशिश में किया था।

बता दें यह बैठक संयुक्त राष्ट्र ने रूस द्वारा आंशिक रूप से कब्जे वाले चार यूक्रेनी क्षेत्रों के घोषित कब्जे पर चर्चा करने के लिए बुलाया थी किंतु इस बैठक को यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य शहरों में हुए रूस के मिसाइल हमलों ने कमतर कर दिया।

इस दौरान यूक्रेन के राजदूत सर्गी किस्लित्सिया ने उद्घाटन भाषण में कहा कि, “रूस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह एक आतंकवादी राज्य है, जिसे सबसे मजबूत तरीके से रोका जाना चाहिए। ताजा हमले की चपेट में उनका परिवार आ गया है।“

उन्होंने आगे कहा कि, दुर्भाग्य से, जब तक आपके आस-पास एक अस्थिर और पागल तानाशाह मौजूद है तब तक आप शायद ही स्थिरता और शांति का आह्वान कर सकते हैं। ताजा हमले में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं और 97 लोग घायल हो गए हैं।“

आपको बता दें, सोमवार को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई अन्य शहरों में 84 मिसाइलें दागी, जिसमें 14 लोगों की मौत और दर्जनों अन्य घायल हो गए। जून के अंत के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में यह रूस की तरफ से किया गया पहला हमला हैं।

यह हमला रूस के क्रीमिया से जोड़ने वाले एक पुल को क्षतिग्रस्त करने के दो दिन बाद हुआ हैं। मास्को ने कीव पर क्रीमिया के पुल पर हमला करने का आरोप भी लगाए हैं।