संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जोगिंदर सिंह उग्राहां हुए कोरोना पॉजिटिव

संयुक्त किसान मोर्चा के बड़े नेता जोगिंदर सिंह उग्राहां कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जोगिंदर सिंह की यूनियन भाकियू उग्राहां 32 किसान संगठनों में शामिल है।

जोगिंदर उग्राहां 17 मार्च से भठिंडा के एक अस्पताल में भर्ती हैं। बुखार और ऑक्सीजन की कमी होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जोगिंदर सिंह उग्राहां की यूनियन लगभग 113 दिनों से टीकरी बार्डर पर बैठी हुई है। भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) पंजाब की 32 किसान यूनियन में बड़ी किसान यूनियन है।

गौरतलब है जोगिंदर उग्राहां के संपर्क में हज़ारों किसान आए हैं, ऐसे में आंदोलन पर बड़ा खतरा बना हुआ है। सिंघु और टिकरी बार्डर पर हज़ारों किसान लगातार धरने पर बैठे हुए हैं।

किसान यूनियन  ने कृषि कानूनों के खिलाफ  26 मार्च को पूर्ण भारत बंद का आह्वान किया है।  संयुक्‍त किसान मोर्चा के डॉ. दर्शन पाल की ओर से जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी है।