शुरुआती रुझानों में ‘आप’ को बड़ी बढ़त, सरकार दोबारा बनना तय  

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अनुमान के मुताबिक आते दिख रहे हैं। वहां सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) बड़ी बढ़त लेती दिख रही है। आप के सभी बड़े नेता बढ़त बनाये हुए हैं जबकि भाजपा के कई नेता पीछे चल रहे हैं। भाजपा दूसरे नंबर पर है जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर है।
अभी तक ७० सीटों पर रुझानों को देखते हुए आप ५३, भाजपा १७ और कांग्रेस एक सीट पर आगे दिख रही है। इस तरह आप लगातार बहुमत से कहीं आगे चल रही जिससे लगता है उसकी सरकार दोबारा बनने जा रही है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अच्छे बढ़त के साथ आगे हैं।
भाजपा ने जैसा सघन चुनाव अभियान चलाया उसी का नतीजा दिख रहा है कि वह १० से आगे निकलने में सफल रही है अन्यथा चुनाव के शुरू में भाजपा आप से कहीं पीछे दिख रही थी। कांग्रेस शुरू से ही इस चुनाव में कहीं दिख रही थी और माना जा रहा था कि उसने अपने वोट आप को ”ट्रांसफर” करवाया है।
पिछले चुनाव में ७० में से आप को ६७, भाजपा को ३ और कांग्रेस को शून्य सीटें मिली थीं। इस बार कांग्रेस का वोट आप को जाने से उसका बटबारा नहीं हो पाया जिससे भाजपा को नुक्सान हुआ है।