शिमला सहित हिमाचल में भारी बर्फबारी

शिमला के जाखू में बुधवार को ताजा बर्फबारी।

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार तड़के शुरू बर्फबारी बुधवार सुबह तक जारी रही। इससे कई रास्ते बंद हो गए हैं। राजधानी शिमला में भी अब तक करीब आधा फुट बर्फ पड़  चुकी है। मौसम विभाग ने पहले ही भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की हुई है।

राज्य मुख्यालय शिमला में बुधवार को लगातार बर्फबारी से शहर की रफ्तार थम गई है। हालांकि, यहाँ आये सिलानी इसका भरपूर आनंद उठा रहे हैं। बर्फबारी से बिजली, पानी और इंटरनेट सेवाओं पर विपरीत असर पड़ा है। कुफरी सहित शिमला के सभी पर्यटल स्थलों को रास्ता बर्फ के चलते बंद हो गया है।

प्रदेश के सभी ऊंचे इलाकों में इस समय भारी बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि शिमला शहर में आधा फुट से ज्यादा बर्फ गिर चुकी है। महत्वपूर्व साधकों से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गे ताकि सरकारी कामकाज सुचारू चलता रहे।

मौसम विभाग के मुताबिक पर्यटक स्थलों कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में दो फुट से ज्यादा बर्फ पड़ चुकी है। शिमला शहर बर्फ की सफेद चादर में लिपटा हुआ है और अभी भी वहां रुक-रुक कर बर्फ पड़ रही है।
सैलानियों के वाहनों की भीड़ के चलते कालका-शिमला एनएच पर भी आवाजाही पर असर पड़ा है। बर्फबारी के कारण बुधवार को कर्मचारियों को दफ्तर पहुँचाने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा।

रोहतांग, मनाली, धौलाधार, भरमौर और डलहौजी में भी भारी बर्फबारी हुई है।  डोडरा क्वार का लाका पिछले पांच दिन से चांसल में भारी बर्फबारी के बाद बाकी देश से कटा हुआ है।