शिमला, मनाली में हिमपात

शिमला में शनिवार को हिमपात हुआ। फोटो - राकेश रॉकी

नए साल से बर्फ का इन्तजार कर रहे सैलानियों को आखिर शनिवार को बर्फ की सौगात मिल गयी। शिमला में दोपहर करीब दो घंटे ताल चले हिमपात ने पहाड़ों की  रानी में सफ़ेद चादर बिछा दी। कुफरी और नारकंडा के अलावा मनाली में भी जबरदस्त बर्फबारी हुई है। प्रदेश में छह स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है।

शिमला में सैलानियों का मेला लगा हुआ है। बर्फबारी से राज्‍य में शीतलहर बढ़ गई है। दोपहर के वक्‍त शिमला में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ जो दो  चला। इससे पहले बजरी (बर्फ और ओले के बीच की स्थिति) गिरी जो जमनी भी शुरू हो गयी। बाद में बर्फबारी शुरू हो गयी जिससे सैलानी चहक उठे।

सुबह ही रोहतांग, मनाली, पलचान में हिमपात हुआ। सोलंगनाला में नववर्ष पर पहली बर्फबारी हुई और वहां भी काफी सैलानी जुटे हुए हैं। जलोड़ी दर्रे पर बर्फबारी से नैशनल हाईवे ३०५ बंद हो गया है।

कांगड़ा की धौलाधार चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। बर्फबारी से समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में है। जिला चंबा के कबायली क्षेत्र पांगी में शनिवार दोपहर तक भारी हिमपात दर्ज किया गया हे। इस कारण यहां मार्ग एक बार फ‍िर से ठप हो गए हैं।

उधर मौसम विभाग ने प्रदेश में छह जनवरी को भी कई जगह बर्फबारी की संभावना जताई है। निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है।