शिंजो आबे के अंतिम संस्कार के लिए जापान पहुंचे मोदी की किशिदा के मुलाकात

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तोक्यो पहुंच गए। विश्व के कई नेता शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने वहां पहुंचे हैं। जापान पहुंचने के बाद मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की।

आबे के अंतिम संस्कार में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों के प्रमुखों सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। मोदी ने विमान से उतरते हुए अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में हिंदी और जापानी भाषा में शेयर करते हुए लिखा – ‘तोक्यो पहुंच गया हूं।

प्रधानमंत्री आबे की पत्नी से मुलाकात कर सभी भारतीयों की ओर से शोक-संवेदना प्रकट करेंगे। जापान पहुँचने के बाद मोदी ने अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मोदी ने यहां कहा कि ये दुःख की घड़ी में आज हम मिल रहे हैं। आज जापान आने के बाद मैं अपने-आपको ज्यादा शोकातुर अनुभव कर रहा हूं, क्योंकि पिछली बार जब मैं आया तो आबे सान से बहुत लम्बी बातें हुई थीं और कभी सोचा ही नहीं था कि जाने के बाद ऐसी खबर सुनने की नौबत आएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि आबे भारत और जापान के संबंधों को नई ऊंचाई पर ले गए और बहुत क्षेत्रों में उसका विस्तार भी किया। भारत और जापान की दोस्ती ने एक वैश्विक प्रभाव पैदा करने में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई। इसके लिए आज भारत की जनता आबे को बहुत याद करती है, जापान को बहुत याद करती है।