शाह की तबियत नासाज

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें पश्चिम बंगाल के राजनीतिक दौरे से वापस दिल्ली लौटना पड़ा है। शाह स्वाइन फ्लू की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती हुए थे और स्वस्थ होने के बाद दो दिन पहले ही दोबारा राजनीति में सक्रिय हुए थे।

शाह को चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह दी है। शाह की खराब तबियत के चलते उनकी झारग्राम रैली आगे खिसका दी गयी है।  जानकारी के अनुसार शाह को बुखार की शिकायत है। वे मंगलवार की शाम वापस दिल्ली आ गए।

भाजपा अध्यक्ष ने मंगलवार को बंगाल के मालदा रैली में ममता और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी कई मुद्दों पर निशाना साधा था। जानकारी के मुताबिक इस सभा के बाद से ही शाह की तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद वह दिल्ली लौट गए थे।