शाहीनबाग में फिर फायरिंग, कोइ घायल नहीं

दिल्ली के शाहीन बाग में एक बार फिर फायरिंग की घटना हुई है। इक हफ्ते के भीतर इलाके में यह फायरिंग के यह लगातार दूसरी घटना है। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फायरिंग करते वक्त यह व्यक्ति नारे लगा रहा था। छात्रों के प्रोटेस्ट करने वाली जगह यही है।

”तहलका” की जानकारी के मुताबिक फायरिंग की यह यह घटना शाहीनबाग के पुलिस बैरिकेड के नजदीक हुई है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

फायरिंग की इस घटना में अभी तक किसे के घायल होने की कोइ खबर नहीं है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है, उसकी पहचान हो गयी है। यह व्यक्ति कौन है, यह भी अभी पता नहीं है। घटना नोयडा से कालिंदीकुंज वाले रास्ते में हुई है।

उसका नाम कपिल गुर्जर बताया गया है। जानकारी के मुताबिक वो साम्प्रदायिक नारे लगा रहा था। उसने हवा में फायर किया जिसे कोइ नुक्सान नहीं हुआ है। उसे शाहीनबाग पुलिस थाने ले जाया गया है।