वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा टीएमसी में शामिल

भाजपा (एनडीए) सरकारों में वित्त मंत्री सहित अन्य पदों पर रह चुके बिहार के बड़े नेता यशवंत सिन्हा शनिवार को ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में शामिल हो गए हैं। मोदी सरकार बनने के बाद लगातार केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मुद्दे उठाने वाले सिन्हा के बेटे जयंत भाजपा से ही सांसद हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा तब टीएमसी में शामिल हुए हैं जब बंगाल में विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं। सिन्हा को अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में कई अहम मंत्रालयों का कार्यभार मिला लेकिन मोदी के सत्ता में आने के बाद उन्हें दरकिनार किया गया। इससे आहत होकर सिन्हा लगातार मोदी सरकार की निंदा करते रहे हैं।
बता दें यशवंत सिन्हा प्रशासनिक अधिकारी रह चुके हैं और 1984 में उन्होंने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर पार्टी ज्वाइन की थी। अटल सरकार ही नहीं, सिन्हा  भाजपा संगठन में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। वर्ष 1988 में सिन्हा राज्यसभा के लिए भी चुने गए थे।
सिन्हा के टीएमसी में जाने से पार्टी को बंगाल में हिंदी भाषी मतदाताओं का  है। सिन्हा बड़े राजनीतिक नेता हैं और पिछले काफी समय से वे बयानों के आलावा किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े थे।