वर्जीनिया शूटआउट में १२ की मौत

अमेरिका के वर्जीनिया बीच में गोलीबारी की घटना में १२ लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में ६ लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना में हमलावर की भी मौत हो गई है जो एक दफ्तर में कर्मचारी था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने वाला संदिग्ध वर्जीनिया बीच म्यूनिसिपल सेंटर का कर्मचारी है और उसने अपने कार्यस्थल में ही अंधाधुंध फायरिंग की  बड़े पैमाने पर लोगों की जान चली गयी।
यह घटना स्थानीय समय के मुताबिक सुबह पांच बजे की है जब हमलावर ने नगरपालिका केंद्र में अंधाधुंध गोलीबारी हुरु कर दी। इसी दफ्तर के एक प्रत्यक्षदर्शी कर्मचारी के मुताबिक जब हमलावर गोली चला रहा था तो लोग अपने डेस्क पर बैठे  काम कर रहे थे।
गौरतलब है कि वर्जीनिया बीच, वाशिंगटन डीसी से लगभग चार घंटे की दूरी पर वर्जीनिया स्टेट में अटलांटिक तट पर करीब पांच लाख की आबादी वाला नगर है। राज्य के गवर्नर राल्फ नॉर्थम ने कहा कि उनकी टीम हालात पर नजर बनाई हुई है। अभी तक जो लोग घायल हैं उनका इलाज किया जा रहा है।