लुइसियाना गोलीबारी घटना, ६ की मौत

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं के क्रम में शनिवार को एक और घटना हुई। लुइसियाना में गोलीबारी की घटना में ६ लोगों की मौत हो गयी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक लुइसियाना के बैटन रूज के पास असेंशन और लिविंगस्टन पार्स में दो बार गोलीबारी हुई। एसेंशन पैरिश शेरिफ कार्यालय की उपलब्ध करवाई जानकारी के मुताबिक डकोटा थिओट (२१) इस घटना  संदिग्ध है। उस पर अपनी माता एलिजाबेथ और पिता कीथ थेरियोट की हत्या का आरोप है। यह लोग गोंजालेज शहर के  निवासी हैं।

उधर पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को थेरियट की खोज की और कहा कि उनका मानना है कि उसके पास हथियार है और वो बेहद खतरनाक है। पुलिस ने बताया कि उसे (लुइसियाना लाइसेंस प्लेट सी ५८३८०९) ग्रे और सिल्वर डॉज पिकअप चलाते हुए आखिरी बार देखा गया था।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि थेरियोट्स के पिता ने मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में अपने बेटे का नाम लिया था। डकोटा थेरियोट अभी थोड़े समय से ही इस पते पर रह रहा था और हाल ही में उसने घर छोड़ने और वापस न जाने का मन बना लिया था। डकोटा पर लिविंगस्टन पैरिश में ही तीन और लोगों की हत्या का संदिग्ध माना जा रहा है।