लगातार जीत दर्ज करता देख अन्य दलों के नेता आप में शामिल होने के इच्छुक

कहते कि सियासत में संबंधों से ज्यादा स्वार्थ पर ही ध्यान दिया जाता है। दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में 5 में से 4 सीटों पर आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलने पर आप पार्टी के नेताओं के हौंसले बुलंद है।

बताते चलें कि 2022 में होने वाले दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आप पार्टी की ओर लोगों का रूझान देखते हुये आप पार्टी में शामिल होने वालों का तांता लगा है। और 2022 में निगम पार्षद के टिकट लेने के लिये अभी से आप पार्टी के छोटे से नेता से लेकर बड़े नेताओं से संपर्क साध रहे है।

आप पार्टी के नेता दिल्ली नगर के उपचुनाव से गदगद है। आप पार्टी के नेताओं का दावा है कि आगामी 2022 का दिल्ली नगर निगम का चुनाव दिल्ली नगर निनम के तीनों जोनों में आप पार्टी जीतेगी।जो कल तक भाजपा और कांग्रेस के दिल्ली की राजनीति में बड़े नेता माने जाते थे। वे आज आप पार्टी में शामिल होने के लिये रात –दिन एक कर रहे है। स्वार्थ की राजनीति का तानाबाना बुन रहे है। आप पार्टी के मुखिया के कामकाज का गुणगान कर रहे है।सबसे चौकानें वाली बात ये है कि दिल्ली के छुटभैया नेता से लेकर बड़े नेता दिल्ली नगर निगम में आप पार्टी को जिताऊ पार्टी बता रहे है।

तहलका संवाददाता को आप पार्टी के नेताओं ने बताया कि जैसे–जैसे दिल्ली नगर निगम में चुनाव की तारीख नजदीक आती जायेगी । वैसे –वैसे आप पार्टी में लोगों के साथ अन्य राजनीतिक दलों के नेता शामिल होते जायेगे।

फिलहाल दिल्ली में आप पार्टी के कार्यालय में सियासी गर्मी का माहौल है। जीत का जश्न मनाया जा रहा है।