लखनऊ से पहले प्रियंका की ट्विटर पर एंट्री

शुरू के कुछ घंटों मन ही बने हज़ारों फॉलोअर

यूपी का बड़ा समर संभालने से कुछ घंटे पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक और बड़ी एंट्री ली – ट्विटर पर। रात करीब दस बजे इस एंट्री के बाद के घंटों में ही उनके हज़ारों फॉलोअर हो गए हैं।

कुछ रोज पहले बसपा की सुप्रीमो मायावती ने भी ट्विटर की दुनिया में प्रवेश किया था। और अब प्रियंका आ गयी हैं। शुरुआत में प्रियंका ने सात लोगों को अपनी तरफ से फॉलो किया जिनमें राहुल गांधी, अहमद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट भी शामिल हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ट्विटर पर @priyankagandhi के नाम से हैं।  कांग्रेस की ओर से सुबह ट्वीट कर प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्विटर पर आने की जानकारी दी गयी।

गौरतलब है कि सोमवार को ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का लखनऊ में रोड शो शुरू हो गया है। यह उनका आधिकारिक सियासी सफर कहा जा सकता है।

प्रियंका गांधी की ट्विटर पर एंट्री के साथ ही उनके फॉलोवर्स की संख्या बढ़ती  जा रही है। ट्विटर अकाउंट के अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा का ये अकाउंट १०  फरवरी की पोन ग्यारह बजे क्रिएट हुआ है। फिलहाल प्रियंका ने अपने  आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अभी कोई ट्वीट तो नहीं किया गया है। वे  अकाउंट्स कांग्रेस, रणदीप सिंह सुरजेवाला और अशोक गहलोत को भी फॉलो कर रही हैं।