लखनऊ में दो सगे भाइयों की हत्या

आधा घंटा बीच सड़क पीटते रहे, फिर गोलियां मार दीं

एप्पल अधिकारी की पुलिस के सिपाहियों की हत्या के एक हफ्ते के भीतर ही लखनऊ में बुधवार देर रात दो सेज भाइयों की हत्या ने सूबे में कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल उठा दिए हैं। यह हत्या राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में की गईं। पुलिस ने घटना के पांच घंटे बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जो घटना के बाद फरार हो गए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में दो सगे भाइयों की हत्या  की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वारदात बुधवार देर रात साढ़े ग्यारह बजे के आसपास की बताई गयी है। पुलिस की अभी तक की छानबीन में सामने आया है कि अपराधी दोनों भाइयों को करीब आधे घंटे तक डंडे और लोहे की छड़ों से पीटते रहे। बाद में बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी।

वारदात ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में मुसाहिब गंज और मलाही टोला के बीच हुई। हत्या का शिकार भाईयों के परिजनों का आरोप है कि हत्यारे उन्हें करीब आधा घंटा तक दोनों भाइयों को बीच सड़क मारते-पीटते रहे। जानकारी के मुताबिक तनाव देखते हुए इलाके में पीएसी तैनात की गई है ताकि किसी भी विपरीत स्थिति से निपटा जा सके।

पुलिस ने इस घटना में पुरानी रंजिश को वजह बताया है। घटना के समय दोनों भाई ठाकुरगंज के मुसाहिब गंज में कार से जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों भाई इमरान और अरमान कैब चालक थे। पहले हमलावरों ने उन्हें रोककर करीब आधे घंटे तक पीटा और फिर गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस की छानबीन के मुताबिक दोनों भाइयों का आरोपियों के साथ पहले से विवाद चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी साहिल उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।