रोहतांग में बर्फीले तूफ़ान में फंसे २० वाहन

बीआरओ की टीम लोगों को निकालने के लिए रवाना

हिमाचल में सैलानियों की मनपसंद सैरगाह रोहतांग में बर्फीला तूफ़ान आने से करीब २० वहां वहां फंस गए हैं। रोहतांग दर्रा बुधवार सुबह ही वाहनों के लिए बहाल हुआ था लेकिन दोपहर में तूफ़ान आने से लोग वहां फंस गए।

जानकारी के मुताबिक प्रशासन को इस बात की चिंता है कि मौसम खराब हो रहा है और ऐसे में बर्फबारी शुरू हुई तो वहां फंसे लोगों को रेस्क्यू करना कठिन हो सकता है लिहाजा उससे पहले ही उन्हें वहां से निकलने की कोशिश हो रही है। बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के अलावा प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गयी है।

बुधवार सुबह मौसम साफ़ होने से रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बहाल कर दिया गया था। ऐसे होते ही लाहुल में पिछले चार दिन से फंसे वाहनों को निकालने का आम  शुरू कर दिया गया। बीआरओ ने प्राथमिकता के आधार पर लाहुल में फंसे वाहनों को मनाली भेजना शुरू किया। बीआरओ ने मंगलवार शाम भी बीस से अधिक चौपहिया वहां दर्रा पार करवाए थे।

हालांकि, बुधवार दोपहर अचानक बर्फीला तूफान आने से सड़क बर्फ के तोदों से भर   गयी। तापमान माइनस में होने से यह सड़क पर जम गई जिससे कई वाहन यहां फंस गए। रोहतांग दर्रे के ऊपर बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।  बर्फबारी होते ही रोहतांग दर्रा फिर बंद हो जाएगा और यहां फंसे वाहनों सहित लोगों को निकालना बीआरओ और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन जाएगा।