रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने उन्नाव गयी प्रियंका

जलाने के बाद ज़िंदगी की जंग लड़ रही रेप पीड़िता की मौत हो जाने के बाद कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी उसके परिजनों से गम साझा करने उन्नाव गयी। उन्होंने पीड़िता की मौत पर आक्रोश जताते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला करते हुए राज्य में क़ानून व्यवस्था की खराब स्थिति पर गहरी चिंता जताई है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता पहले से ही दो दिन के लखनऊ प्रवास पर हैं। प्रियंका गांधी ने अपने आज के सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द करते हुए उन्नाव जाने का फैसला किया है। सुबह प्रियंका गांधी ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर गहरा दुख जताते हुए योगी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला और कई सवाल उठाये हैं।

इस बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता लखनऊ में भाजपा दफ्तर के सामने धरने पर बैठने की तैयारी कर रहे हैं। उन्नाव की रेप पीड़िता की मौत के बाद देश भर में गुस्सा फैला है।

इस बीच प्रियंका गांधी ने अपने एक ट्वीट में कहा – ”मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे। यह हम सबकी नाकामी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है।”

धरने पर बैठे अखिलेश

इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव घटना पर आक्रोश दिखाने के लिए लखनऊ में कुछ देर विधानसभा के सामने धरने पर बैठे। उनके साथ पार्टी के कुछ और नेता भी थे। धरने के बाद यादव ने त्तर प्रदेश की योगी सरकार पर लापराही करने और सूबे में क़ानून व्यवस्था का दिवाला पिटने का आरोप लगाया।

प्रियंका गांधी का ट्वीट –
Priyanka Gandhi Vadra

@priyankagandhi
· 1h
मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे। यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है।