रूस का यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला, कई जगह धमाकों की आवाज ; ब्लैकआउट

रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन में बड़ा हमला किया है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में धमकों की आवाजें सुनी गयी हैं। कीव के मेयर ने इन धमाकों की पुष्टि की है।

कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रूस ने बड़े पैमाने पर यह हमले किये हैं। कीव में ब्लैकआउट होने की भी खबर है। रूसी सेना के यूक्रेन के कई इलाकों को टारगेट करने की बात रिपोर्ट्स में कही गयी है।

कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने कहा है कि राजधानी में धमाके हुए हैं और ब्लैकआउट हो गया है। कई शहरों में रूसी सेना ने शुक्रवार सुबह हमले किए हैं। यूक्रेन के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि राजधानी कीव के शहर के मध्य इलाकों में धमाकों की जानकारी मिली है।

मेयर के मुताबिक राजधानी के डेसन्यान जिले में धमाकों की आवाजें सुनी गयी हैं।  जनता को सुरक्षित जगहों में जाने की ताकीद की गयी है। उधर पूर्वी खारकीव इलाके  के गवर्नर ने कहा कि रूस की तरफ से किये गए हमलों के बाद मुख्य शहर में बिजली नहीं है।