राहुल ने कर्नाटक कार्यकारिणी भंग की

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की कर्नाटक राज्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। कर्नाटक कांग्रेस में पिछले लम्बे समय से अंतर्कलह चल रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष की इस बड़ी कार्रवाई के बावजूद प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अपने पद पर अभी बने रहेंगे। दो दिन पहले ही कांग्रेस ने कर्नाटक में अपने वरिष्ठ विधायक रोशन बेग को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।
कांग्रेस अध्यक्ष के फैसले पर कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी शिवकुमार ने कहा –  ”मुझे बताया गया है कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया है। गुंडूराव अभी भी केपीसीसी अध्यक्ष में बने रहेंगे। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा। नई कार्यकारिणी का जल्द ही गठन होगा। कोई पद मांगा नहीं जाता है। पार्टी को जिसमें काबिलियत दिखेगी, उसे पद दिया जाएगा।”
राहुल के इस फैसले के बाद अब साफ़ हो गया है कि खुद राहुल अपने पद पर बने रहेंगे। मंगलवार को ही पार्टी ने बंगाल के वरसिहत पार्टी सांसद अधीर रंजन चौधरी को लोक सभा में अपना नेता नियुक्त किया था। इसके बाद साफ़ हो गया था कि राहुल कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा संभालते रहेंगे।