राहुल के नामांकन की कवरेज में आये पत्रकार गर्मी का शिकार हुए

राहुल गांधी मदद के लिए आए आगे

वायनाड में राहुल गांधी के नामंकन के बाद उनकी कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों के  घायल होने की खबर है। राहुल खुद इन पत्रकारों की मदद के लिए आये और उन्हें एम्बुलेंस तक पहुँचाया। खबर है कि पत्रकारों को हीट स्ट्रोक (अत्यधिक गर्मी) की बजह से चक्कर आ गया और वे नीचे गिरने से चोटिल हो गए। हालाँकि, कुछ ख़बरों में पत्रकारों के घायल होने का कारण उस ट्रक का बेरिकेड टूटना भी बताया गया है जिसमें वे कवरेज कर रहे थे।
ख़बरों के मुताबिक वायनाड में राहुल गांधी के रोड शो के बाद बैरिकेड टूट गया जिसके बाद कुछ पत्रकार ट्रक से गिर गए। राहुल गांधी दो घायल पत्रकारों को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे। हालाँकि खबर यह है कि बेरिकेड से उतरते हुए एक-दो पत्रकार अत्यधिक गर्मी और उमस के कारण चक्कर खाकर नीचे गिर गए जिनकी मदद को तुरंत राहुल और प्रियंका आगे आये। सम्भवता यह पत्रकार कवरेज के लिए बाहर से आये थे।
अभी तक की ख़बरों के मुताबिक यह तीनों पत्रकार पहले से बेहतर हैं। यह घटना तब हुई जब राहुल अपने अगले डेस्टिनेशन के लिए हेलीकॉप्टर में सवार हो रहे थे। वायनाड में अत्यधिक गर्मी के चलते पत्रकारों को स्वास्थय सम्वन्धी समस्या झेलनी पड़ी। आम तौर पर पत्रकार, फोटोग्राफर और कैमरामैन कवरेज में व्यस्त होने के कारण अपने स्वास्थय का ध्यान नहीं रख पाते।
राहुल गांधी इससे पहले भी  पत्रकारों की मदद के लिए आगे आते दिखे हैं। कुछ रोज पहले राहुल गांधी ने जब एक पत्रकार को घायल अवस्था में देखा था जो एक सड़क हादसे में चोटिल हो गए थे, उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया औऱ घायल पत्रकार को अस्पताल ले गए थे। वे उसके माथे पर रुमाल से कुछ राहत देते भी दिखे थे।
कांग्रेस अध्यक्ष के मानवता वाला यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसमें जिस पत्रकार की मदद राहुल ने की थी उनकी पहचान राजस्थान के पत्रकार राजेंद्र व्यास के  थी जिसमें वे उनका सर थामे दिख रहे हैं। गांधी व्यास को ‘एम्स” ले गए। बता दें कि व्यास केंद्रीय दिल्ली में हुमायूं मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। व्यास राजस्थान में खुद का समाचार पत्र चलाते हैं।