राहुल के उड़ते जहाज के इंजन में खराबी

दिल्ली लौटना पड़ा, बाद में फिर निकले चुनाव प्रचार पर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जहाज के इंजन में शुक्रवार को खराबी आ गयी जिसके चलते उन्हें वापस दिल्ली लौटना पड़ा। वे बिहार चुनाव अभियान के लिए जा रहे थे।
विमान के इंजन में खराबी के कारण कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मजबूरन दिल्ली लौटना पड़ा है। शुक्रवार को उन्हें बिहार, ओडिशा और महाराष्ट्र में तीन रैलियों को संबोधित करना है जिनमें से बिहार की रैली बाद में उन्होंने सम्वोधित की।
राहुल ने जहाज़ के इंजन में खराबी के कारण लेट होने की जानकारी खेद जताते हुए ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा कि तीनों रैलियों में देर हो जाएगी। हालांकि, बाद में वे दिल्ली से दुबारा बिहार पहुंचे और चुनाव रैली सम्वोधित की।
राहुल ने सुबह ट्वीट किया – ”पटना जाते वक्त मेरे विमान के इंजन में खराबी आ गई। मुझे मजबूरन दिल्ली लौटना पड़ रहा है। लिहाजा समस्तीपुर (बिहार), बालासोर (ओडिशा) और संगमनेर (महाराष्ट्र) कै रैलियों में देरी होगी। आपको कष्ट देने के लिए खेद है।”
गौरतलब है ककि पिछले साल २६ अप्रैल को राहुल चार्टर्ड विमान से दिल्ली से कर्नाटक के हुबली जा रहे थे। विमान के हवा में हिचकोले खाने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। इस मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जांच रिपोर्ट भी सरकार को सौंपी थी। एक टीवी चैनल ने रिपोर्ट के हवाले से दावा किया था कि तकनीकी खराबी पर पायलट काबू नहीं पाते तो २०  सेकंड में गंभीर परिणाम हो सकते थे और विमान क्रैश भी हो सकता था।
इसी तरह कुछ दिन पहले राहुल गांधी के चेहरे पर एक कार्यक्रम के वक्त रहस्यमयी हरी लेजर किरणें एक वीडियो में दिखने के बाद हंगामा मच गया था। हालांकि, गृह मंत्रालय ने बाद में दावा किया था कि छानबीन में सामने आया है कि यह हरी किरणें किसी मोबाइल फोन की थीं जो उनका वीडियो बना रहा था।