रामपाल को उम्र कैद

कथित संत को हत्या के मामले में दोषी पाया गया था

हरियाणा के हिसार में सतलोक आश्रम संचालक रामपाल को उम्र कैद की सजा सुनाई गयी है। बरवाला के सतलोक आश्रम में १४ नवम्बर, २०१४ को ४ महिलाओं और एक बच्चे की हत्या के मामले में यह सजा सुनाई गयी है।

उनके खिलाफ केस नम्बर ४२९ में आश्रम संचालक रामपाल और उसके बेटे विजेंद्र समेत सभी १५ दोषियों को उम्र कैद और सभी पर १-१ लाख जुर्माना भी किया गया है। एक अन्य महिला की हत्या के मामले में फैसला १७ अक्टूबर को आएगा। इस केस में भी रामपाल समेत १४ लोग आरोपी थे।

रामपाल के खिलाफ एफआईआर नंबर ४२९ और ४३० में कोर्ट का फैसला आया है। रामपाल को पहले ही दोषी करार दिया जा चुका था और अब सजा का इन्तजार था। इस मौके पर वहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए हैं ताकि रामपाल के समर्थक कोइ ुटपार न मचा सकें। हर जगह पुलिस तैनात है।

दादरी में सुबह बसें चली थीं। अब वहां चक्का जाम है। सोनीपत में भी बसें पूरी तरह बन्द हैं। रामपाल को सजा सुनाने के लिए जेल पहुँचाने पर जज को भी कड़ी सुरक्षा दी गयी थी। रामपाल मामले को लेकर हिसार जेल के बाहर भी कड़ी सुरक्षा है।