राजेन्द्र नगर विधानसभा उपचुनाव का प्रचार थम जाएगा आज

दिल्ली के राजेन्द्र नगर विधान उपचुनाव का प्रचार आज शाम पांच बजे थम जायेगा। मतदान 23 जून को है। बताते चलें राजेन्द्र नगर विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा और आप पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है। जानकारों का कहना है कि उप चुनाव के परिणामों से दिल्ली की सियासत में एक नया बदलाव आ सकता है। तभी तो इस सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से लेकर स्थानीय नेताओं ने भाजपा के प्रत्याशी राजेश भाटिया के लिये घर-घर जाकर वोट मांगे है। और आप पार्टी के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के लिये दिल्ली के मुख्यमंत्री से लेकर आप पार्टी के राज्य सभा सांसदों ने वोट मांगे है।

जानकारों का कहना है कि अगर उप चुनाव में आप पार्टी हारती है तो निश्चित तौर पर भाजपा की बड़ी जीत मानेगी जायेगी और लोगों का मोह भंग आप पार्टी होना बताया जायेगा। अगर भाजपा हारती है तो भाजपा के लिये आगामी दिल्ली नगर निगम के चुनाव के लिये खतरे की घंटी माना जायेगा।

भाजपा का कहना है कि दिल्ली में आप पार्टी के प्रति लोगों की नाराजगी दिन व दिन बढ़ती जा रही है। क्योंकि दिल्ली में विकास कार्य रुक सा गया है। दिल्ली वालों को बिजली-पानी और बसों में यात्रा कराने वाली की राजनीति अब रास नहीं आ रही है। वहीं आप पार्टी के नेता का कहना है कि दिल्ली सहित पूरा देश अग्निवीर के विरोध में अग्नि में जल रहा है। चारों तरफ भाजपा का विरोध है। महगांई दिन व दिन बढ़ रही है। और सरकार लोगों का ध्यान बांटने के लिये आपस में लड़वा रही है। जिससे लोगों को भाजपा के प्रति नाराजगी है।

इस सीट का चुनाव परिणाम 26 जून को घोषित किया जायेगा। दिल्ली की राजनीति के जानकार प्रमोद कुमार का कहना है कि राजेन्द्र नगर विधानसभा उपचुनाव के बाद ही दिल्ली के एमसीडी चुनाव के बारे में पता चल सकता है कि चुनाव एमसीडी के कब होगे।