राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज 

दिल्ली के राजेंद्र नगर विधान सभा उप चुनाव को लेकर दिल्ली में सियासी हलचल तेज होती जा रही है। बताते चलें राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से आप पार्टी से राघव चड्डा चुनाव 2020 में जीत कर आये थे। अब राघव चड्ढा राज्यसभा के लिये मनोनीत हो गये है। सो ये सीट खाली हो गई है। चुनाव 6 महीने के भीतर होने है। चुनाव को लेकर न तो अभी तारीख तय हुई है और न ही दिन, लेकिन सियासी तेज होती जा रही है।
राजेंद्र नगर विधानसभा उप चुनाव आप पार्टी ने अभी से कमर कस ली है। वहीं भाजपा अपनी जीत को पक्का करने के लिये भाजपा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करनी शुरू कर दी है।कांग्रेस का कहना है कि आप और भाजपा को जनता ने देखा है। दोनों दल मिलकर जनता को गुमराह करने में लगे है। जबकि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी ऐसे ही जिसने दिल्ली में विकास किया है और सभी धर्मों के लोगों के साथ मिलकर राजनीति की है। वहीं भाजपा और आप पार्टी दोनों न तो महंगाई पर कुछ बोल रहे है। दिल्ली में बुलडोजर चलने की राजनीति को हवा दी जा रही है। जिससे दिल्ली में माहौल बिगड़ रहा है। 
खैर अब बात करते है राजेंद्र नगर विधानसभा की यहां के लोगों का कहना है कि आप पार्टी ने बिजली की सब्सिडी को लेकर जो कुछ कहां है उससे जनता में निराशा है। क्योंकि कोई भी ऐसा नहीं है जो ये कहे कि उसे 200 यूनिट बिजली नहीं चाहिये। भाजपा का कहना है कि उप चुनाव में आप पार्टी को जनता सबक सिखाएगी क्योंकि आप पार्टी ने दिल्ली में विकास  तो किया नहीं है। बल्कि जो जनता से वादे किये है उनको पूरा करने के नाम पर जनता को गुमराह करने में लगे है। फिलहाल राजेंद्र नगर उप चुनाव को लेकर दिल्ली की सियासी  दिन व दिन तेज होता जा रहा है।