राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने की जेल में खुदकुशी की कोशिश

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में दोषी नलिनी ने मंगलवार को जेल में आत्महत्या की कोशिश की। उसने यह कोशिश तब की जब उसका जेल में एक अन्य कैदी से झगड़ा हो गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक नालिनी का जेल में एक कैदी के साथ झगड़ा हो गया। नलिनी बहुत समय से तमिलनाड की वेल्लोर जेल में कैद है जहाँ वह उम्रकैद की सजा काट रही है। जानकारी के मुताबिक झगड़े के बाद नलिनी ने आत्महत्या की कोशिश की। नालिनी आतंकी संगठन लिट्टे की सदस्य थी।
कुछ समय पहले ही  राजीव गांधी हत्या मामले में दोषी नलिनी को बेटी की शादी के लिए 30 दिन की पेरोल मिली थी। वह करीब 28 साल से जेल में है और उसने जेल में ही बेटी को जन्म दिया था। उसके साथ राजीव हत्याकांड के छह दोषी भी जेल में हैं, जिनमें उसका पति मुरुगन भी शामिल है।
याद रहे तमिलनाडु के श्रीपेरमबुदूर में चुनाव रैली के वक्त सत्ता से बाहर रहते हुए राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। आतंकी संगठन लिट्टे की आत्मघाती हमलावर ने उनके सामने खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया था जिसमें गांधी और कई अन्य की की भी मौत हो गयी थी। नलिनी को हत्याकाण्ड में सहयोगी माना गया था और अदालत ने उसे मौत की सजा दी थी, हालांकि बाद में तमिलनाडु सरकार ने उसकी सजा उम्र कैद में बदल दी थी। अभी भी वह जेल में ही है।