राजस्थान कांग्रेस में गहलोत समर्थकों ने रखी दो शर्तें, देर रात तक चली बैठक

राजस्थान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में मुख्यमंत्री को लेकर राजनीति जारी हैं। कांग्रेस के विधायक दल की बैठक शाम सात बजे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर होनी थीं किंतु सभी विधायक गहलोत के वफादार माने जाने वाले विधायक संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल के घर इकट्ठा होने शुरू हो गए। और यहां से वे रात लगभग नौ बजे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी के आवास पहुंचे और वहां आधी रात तक रहें।

बता दे इन विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को अपना इस्तीफा सौंपा हैं। सूत्रों के अनुसार गहलोत के विधायकों की दो शर्तें हैं, पहली की मुख्यमंत्री का उत्तराधिकारी कोई ऐसा होना चाहिए जिन्होंने 2020 में राजनीतिक संकट के दौरान सरकार को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो।

और दूसरी यह कि वे तब तक कांग्रेस विधायक दल की बैठक नहीं चाहते जब तक कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव न हो जाए। यह अध्यक्ष पद का चुनाव 19 अक्टूबर को होना हैं।

आपको बता दें, सूत्रों के अनुसार गहलोत के 90 से ज्यादा विधायकों ने विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी को अपना इस्तीफा सौंपा हैं। राजस्थान कांग्रेस के यह विधायक नहीं चाहते की राज्य का मुख्यमंत्री की कुर्सी सचिन पायलट को मिले। किंतु अब यह देखना होगा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी क्या फैसला लेंगे।