राजधानी में बारिश ने तोड़ा रिकार्ड, जल भराव से यातायात अस्त- व्यस्त

 

राजधानी दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश ने सालों का रिकार्ड तोड़ा। मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट और रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। झमाझम हुई बारिश से लोगों को एक ओर भले ही उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई हो पर, बारिश के चलते लोगों को घरों से पानी निकालनें में बढ़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

वहीं जगह–जगह जल भराव होने से वाहनों के आने-जाने से जगह-जगह लोगों को जाम से जूझना पड़ा है। समय पर कर्मचारी आँफिस नहीं पहुंच पाये है। आलम ये था कि सड़कों में जल भराव था। तो दिल्ली के पार्क तालाब की तरह भरे देखें गये।

बताते चले दिल्ली में आज ही 10 और 12 वीं कक्षा के स्कूल खुले थे। लेकिन बारिश के चलते छात्रों को स्कूल जाने में मशक्कत करनी पड़ी है।

12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र विमल कुमार ने बताया कि स्कूल को बंद हुये लगभग सवा साल से ज्यादा हो गया है। कोरोना के चलते। लेकिन आज ही 1 सितम्बर से स्कूल के खुलने से एक पढ़ाई का माहौल बन रहा था। लेकिन बारिश के चलते स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है।

दिल्ली के आई टी ओ, चाणक्य पुरी, शाहदरा ,सीलम पुरी और अक्षमधाम मंदिर सहित कई स्थानों  के पास लोगों को कई –कई घंटों जाम से जूझना पड़ा है। बसों और कारों की लम्बी-लम्बी क़तारो से  यातायात अस्त- व्यस्त रहा।