योगी आदित्यनाथ की सीट गोरखपुर पर चुनाव कल

उत्तर प्रदेश के छठें चरण में होने वाले चुनाव मेंं सबसे महत्वपूर्ण सीटों में से एक गोरखपुर विधानसभा की सीट पर कल यानि 3 मार्च को चुनाव होने है। इस सीट से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ चुनाव लड़ रहे है। इस वजह से प्रदेश के लिये ही नहीं बल्कि पूरे देश की राजनीति के लिये इस सीट पर लोगों के साथ देश के नेताओं की नजर है।
प्रदेश की राजनीति के जानकार और गोरखपुर विधानसभा सीट पर पैनी नजर रखने वाले सुभाष पचौरी ने बताया कि यह सीट भाजपा तो निकाल लेगी। लेकिन इस सीट के कई मायने है। एक तो योगी की लोकप्रियता का सही आंकलन हो सकेंगा कि जीत का अंतर कितना है। क्योंकि जो चुनाव में माहौल बनाया गया कि भाजपा का प्रदेश में सपा से कड़ा मुकाबला है।
इससे ये बात सामने आ रही है। कि पार्टी की एक लॉबी भाजपा को चुनाव में कमजोर करने में तुली है। चुनाव में योगी ने जी-तोड़ पूरे प्रदेश में जनसभायें कर भाजपा को जिताने की अपील की है। गोरखपुर वैसे तो भाजपा का गढ़ माना जाता है। इस गढ़ में योगी के चाहने वालें और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से लेकर उत्तर प्रदेश से लेकर कई राज्यों के नेताओं ने वोट मांगे है। वहीं सपा के अलावा भाजपा विरोधी नेताओं ने योगी को हराने के लिये जोरआजमाइश में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। सो ये चुनाव प्रदेश के साथ देश के लिये सुर्खियों में है।