यूपी में २ जैश आतंकी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक दोनों काश्मीर के रहने वाले

यूपी पुलिस ने दो जैश आतंकियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। यूपी पुलिस प्रमुख ने इसकी जानकारी दी है। दोनों को यूपी एटीएस ने पकड़ा है। दोनों जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के रहने वाले बताये गए हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया है कि दोनों के पास से कुछ हथियार मिले हैं। इनमें एक शाहनवाज अहमद तेली है जो पिछले कुछ समय से आतंकी संगठन के लिए नए लोगों की भर्ती कर रहा था। दूसरा आकिब अहमद मलिक है। दोनों जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के रहने वाले हैं। अभी यह साफ़ नाहें है कि क्या दोनों पुलवामा में आतंकी हमले से पहले ही यूपी में सक्रिय थे या बाद में आये।

पुलिस प्रमुख के मुताबिक इनमें से एक आईईडी (ग्रिनेड) एक्सपर्ट है। दोनों से पूछताछ हुई है और उन्हें कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लेने की कोशिश पुलिस कर रही है ताकि उनसे आगे पूछताछ हो सके। और बाकी की जानकारी ली जा सके। पुलिस प्रमुख ने दावा किया कि पुलिस के पास इन दोनों से जुड़ा एक बड़ा एविडेंस है।

उनके पास से ३६ बोर की पिस्टल और ३० ज़िंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह लोग लोगों को अपने संगठन में भर्ती करने के लिए कालेजों और दुसरी जगह कोशिश कर कर रहे थे।

इन लोगों को सहारनपुर में पिछली रात पकड़ा गया है। दोनों के पास से दो हथियार मिलने की बात पुलिस प्रमुख ने कही है और उनसे कोर्ट से पुलिस रिमांड  और पूछताछ की जाएगी।