यूपी में भाजपा सांसद को सपा का टिकट

भाजपा को झटका, श्यामाचरण गुप्ता प्रयागराज से हैं सांसद

भाजपा को यूपी में बड़ा झटका लगा है। उसके सांसद और वरिष्ठ नेता श्यामचरण गुप्ता को सपा ने बांदा से टिकट का ऐलान कर दिया है। गुप्ता इस समय प्रयागराज के भाजपा के टिकट पर सांसद हैं और विधिवत भाजपा छोड़ने का ऐलान भी नहीं किया है।
लोकसभा चुनाव से पहले प्रयागराज के भाजपा सांसद श्यामचरण गुप्ता को सपा ने बांदा से टिकट दे दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें भाजपा छोड़ने के विधिवत ऐलान से पहले ही टिकर देने का ऐलान कर दिया है। वैसे गुप्ता का भाजपा छोड़ना तय लग रहा था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्यामचरण गुप्ता को जानकारी थी कि भाजपा उनका टिकट काट रही है। उन्होंने सपा से संपर्क किया था जिसके बाद सपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाने का ऐलान कर दिया। गौरतलब है कि श्यामचरण गुप्ता के बेटे विद्रुप अग्रहरि ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि पार्टी उनके पिता का लगातार अपमान कर रही है। उन्होंने  आशंका जताई थी कि भाजपा उनके पिता का टिकट काट सकती है।
अग्रहरि ने यह ऐलान भी किया था कि वह इलाहाबाद से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। जिस बांदा से गुप्ता  टिकट दिया है वहां २०१४ में भाजपा मोदी लहर में भैरो प्रसाद मिश्रा जीतने में सफल रहे थे। बांदा सीट पर ६ मई को वोट पड़ने हैं।