यूपी में भाजपा विधायक पर रेप का मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश एक भाजपा विधायक पर रेप का मामला दर्ज किया गया है। यह भाजपा विधायक यूपी के भदोही के रविंद्रनाथ त्रिपाठी हैं। एक महिला की शिकायत के बाद जांच के आधार पर त्रिपाठी के साथ उनके तीन बेटों और तीन भतीजों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी भदोही की एक विधवा महिला ने १० फरवरी को त्रिपाठी पर रेप का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि चुनाव के दौरान उन्हें एक होटल में बुलाकर विधायक ने दुष्कर्म किया था। शहर कोतवाल ने भाजपा एमएलए रविंद्रनाथ त्रिपाठी, उनके तीन बेटों नीलेश, प्रकाश, दीपक और भतीजों सचिन, चंद्रभूषण और संदीप तिवारी पर भादंसं की धारा ३७६डी, ३१३, ५०४, और ५०६ के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पहले भी यूपी में भाजपा के विधायकों/नेताओं के खिलाफ रेप के आरोप लगे हैं जिससे उसकी मुश्किलें बढ़ती दिखती हैं। इन आरोपण के बाद भाजपा को अपने नेताओं को पार्टी से निकालना पड़ा है।

अब त्रिपाठी के खिलाफ शहर कोतवाली में गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मामला  दर्ज किया गया है। महिला के आरोप के बाद एसपी ने जांच टीम गठित की थी। उनके खिलाफ महिला के यह आरोप तब सामने आये थे जब वो एसपी से मिली थीं। उनके मुताबिक विधायक रविन्द्र त्रिपाठी के भतीजे संदीप तिवारी से उनकी मुलाकात मुंबई जाते समय ट्रेन में हुई थी। इसके बाद फोन से दोनों में बातचीत शुरु हुई।

महिला के आरोप के मुताबिक कुछ दिन बाद संदीप ने शादी का वादा करके वाराणसी के एक होटल में शारीरिक संबंध बनाया। साल २०१७ के विधानसभा चुनाव के दौरान मुंबई से बुलाकर भदोही के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में एक महीने तक उसे अलग-अलग कमरों में रखा गया। आरोप के मुताबिक इस दौरान रविंद्रनाथ त्रिपाठी और उनके बेटों और भतीजों ने भी कथित तौर पर रेप किया। गर्भ में पल रहे दो माह के बच्चे को भी जबरदस्ती कथित रूप से गिरवा दिया। महिला के आरोप के मुताबिक शादी के लिए कहने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाने लगी