यूपी में जगुआर क्रैश

पायलट की बची जान

उत्तर प्रदेश में सोमवार दोपहर वहुसेना के एक लड़ाकू विमान के हादसे का शिकार होने की खबर है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और कहा गया है पायलट किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा है।

तहलका की जानकारी के मुताबिक यह हादसा उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के पास का है जहाँ भारतीय वायुसेना का एक विमान जगुआर सोमवार दोपहर हादसे का शिकार हो गया। यह वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान है। यह कुशीनगर के पास हादसे का शिकार होने के बाद खेतों में जा गिरा।

जानकारी के मुताबिक वायुसेना का यह जगुआर लड़ाकू विमान ट्रेनिंग के दौरान हादसे का शिकार हुआ है। हादसे में विमान का पायलट बच गया है।

प्रशासन हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल की तरह रवाना हुआ है। हादसे की और जानकारी का इन्तजार किया जा रहा है।