यूपी पुलिस के कर्मी के प्रियंका गांधी के कपड़े खींचने के मामले ने तूल पकड़ा, शिव सेना ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की

यूपी पुलिस के एक पुरुष कर्मी के शनिवार को डीएनडी फ्लाईवे पर उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी के कपड़ों पर हाथ डालने का मामला तूल पकड़ गया है। राहुल और प्रियंका गांधी कल हाथरस पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। कांग्रेस सहित विपक्ष ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस नेताओं के अलावा शिव सेना नेता संजय राऊत ने भी इस घटना की तस्वीर ट्वीटर पर शेयर करते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए लिखा कि क्या योगीजी के राज में महिला पोलीस नही है?

बता दें कल हाथरस जाते हुए जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिल्ली से आगे डीएनडी पर रोका गया था और दोनों नेताओं को तीन अन्य के साथ हाथरस जाने की इजाजत दी थी, तब अचानक यूपी पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया था। अपने कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए गाड़ी से उतरकर प्रियंका जब ढल बनकर खड़ी हो गईं, संभवता तब यह घटना हुई। एक मौके पर कार्यकर्ता की पीठ पर पड़ने से पहले ही प्रियंका ने पुलिसवाले की लाठी भी पकड़ ली थी। प्रियंका ने इस दौरान पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर को पुलिस की की लाठियों से बचाया।

दिल्ली की पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अलका लांबा ने इस तस्वीर को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने कमेंट किया है – ‘निःशब्द हूँ मैं…।’ इस तस्वीर में एक पुलिसकर्मी साफ़ तौर पर प्रियंका गांधी को रोकने के लिए उनके कपड़े खींचता दिख रहा है।

महाराष्ट्र में शिवसेना के नेता संजय राउत ने भी इस घटना को लेकर यूपी की योगी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने भी ट्वीटर पर यह तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के नीचे राऊत ने लिखा – ‘क्या योगीजी के राज में महिला पोलीस नही है?’

हाथरस में दलित युवती के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के साथ यूपी पुलिस की इस बदसलूकी को लेकर कांग्रेस महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तस्वीर को ट्वीट करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा है। सूयरजेवाला ने ट्वीट में लिखा – ‘इससे शर्मनाक और घातक कुछ हो सकता है? ऐसी गुंडई पर उतरी भाजपा सरकार और आदित्यनाथ को डूब मरना चाहिए। श्रीमती प्रियंका गाँधी पर पुरुष पुलीसये से हाथ उठवा कर आदित्यनाथ अपने कौनसे संस्कार का परिचय दे रहे हैं? पुलिस के पीछे कायरों की तरह मत छुपिए, सामने आ अपने कुकर्मों पर इस्तीफ़ा दो।’

अलका लांबा का ट्वीट –

निःशब्द हूँ मैं….

संजय राऊत का ट्वीट –

क्या योगीजी के राज में महिला पोलीस नही है?