यूपी के मुख्यमंत्री योगी कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर बताया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। खुद ट्वीट करके योगी ने यह जानकारी दी है। ट्वीट में योगी ने कहा कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है  उन्होंने खुद को आईसोलेशन में रखा है।
एक दिन पहले ही यह खबर आई थी योगी ने एक बैठक में हिस्सा लिया था जिसमें कुछ अद्धिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। अब योगी ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्वीट करके दी है। साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आये लोगों से भी जांच करवा लेने की अपील की है। बता दें योगी हल में बंगाल और अन्य जगह चुनाव प्रचार करते रहे हैं। कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट करके यह कहा था कि योगी कोरोना पॉजिटिव लोगों के सम्पर्क में आने के बावजूद चुनाव प्रचार करते रहे हैं। हालांकि, उस समय योगी के पॉजिटिव होने की कोई जानकारी नहीं थी। योगी के पॉजिटिव होने का पता एक दिन पहले उनके टेस्ट करने से हुआ है।
याद रहे मंगलवार को कोरोना वायरस यूपी के सीएम ऑफिस तक पहुंच गया था। इस कारण से मुख्यमंत्री योगी ने खुद को आइसोलेट कर लिया था। उनके कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। योगी ने ट्विटर के माध्यम से कल यह जानकारी दी थी।
उधर समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुये कहा कि, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और मैंने खुद को आईसोलेट कर लिया है और घर पर ही उपचार हो रहा है।