यूपी के मऊ में सिलेंडर ब्लास्ट से ईमारत ढही, १० की मौत

मलबे में फंसे हैं अभी भी कई लोग, बचाने की कोशिश जारी

उत्तर प्रदेश के मऊ में सोमवार सुबह एक घर की रसोई में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिससे १० लोगों की जान चली गयी है। सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो मंजिला ईमारत ढह गयी जिसमें कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इन लोगों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकालने की कोशिश जरी है।

जानकारी के मुताबिक एक दर्जन से ज्यादा लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। यह हादसा मोहम्दाबाद के वलीदपुर गांव में हुआ। एक घर की रसोई में एलपीजी सिलेंडर फट गया और इसके धमाके से दो मंजिला इमारत ढह गई। इसके मलबे में काफी लोग दब गए हैं।

बतया गया है कि हादसे में पूरे परिवार की जान चली गयी है। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने में बचाव टीम कोइ कसार नहीं छोड़ रही हालांकि इसमें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। हादसे की मिलते ही बड़ी संख्या में बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा है। स्थानिया लोग भी लोगों को बाहर निकालने की कोशिश में मदद कर रहे हैं।

प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य चल रहा है।  सिलेंडर ब्लास्ट में १५ लोग घायल हैं। सिलेंडर कैसे फटा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।  सीएम योगी आदित्य नाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों से संवेदना जताई है। घायलों के जल्द इलाज के निर्देश भी सीएम ने दिए हैं।