यूक्रेन में वायुसेना का विमान क्रैश, 21 कैडेट्स की जान गई

यूक्रेन में वायुसेना का विमान हादसे का शिकार हो गया है। इस विमान में लोग सवार थे, जिनमें से सेना के 22 कैडेटस थे, जिनकी मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं।यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में खारकीव इलाके में विमान क्रैश हुआ। यूक्रेन के एक मंत्री ने हादसे के बारे में जानकारी दी है।

मंत्री एंटोन गेराशेंको ने बताया कि हादसे में 21 युवा जांबाज जवानों की असमय मौत हो गई है, जबकि दो घायल हुए हैं। दो अन्य लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही हे। मंत्री ने बताया कि ट्रांसपोर्ट प्लेन में 28 लोग सवार थे। इनमें से 21 मिलिट्री स्टूडेंट्स थे जबकि 7 विमान के क्रू मेंबर मंत्री ने बताया कि हादसे की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा है कि वह शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त इलाके का दौरा करने खुद जाएंगे।

उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि वह तत्काल हादसे की जांच के लिए एक आयोग गठित कर रहे हैं। यह आयोग हादसे के कारणों की जांच करेगी। बताया गया कि एंटोनोव -26 परिवहन विमान स्थानीय समयानुसार रात 8रू50 बजे (17रू50 ळडज्), चुहिव सैन्य हवाई अड्डे से दो किलोमीटर (1 मील) की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई। आग पर काबू पाने में एक घंटे लगे। हादसे में 22 लोग मारे गए। दो गंभीर रूप से घायल हैं।