यूक्रेन का प्लेन काबुल से हाईजैक, मंत्री का दावा; 83 लोग हैं सवार

यूक्रेन के एक मंत्री ने दावा किया है कि लोगों को बचाने के लिए काबुल गए उसके एक प्लेन को हाईजैक कर लिया गया है। प्लेन में 83 लोग सवार थे। यह प्लेन लोगों को लेने के लिए काबुल गया था।
मंत्री के मुताबिक यह घटना रविवार की है। प्लेन में 83 लोग सवार थे। काबुल में यह प्लीन यूक्रेन के लोगों को लेने पहुंचा था। उनके मुताबिक प्लेन को ईरान की तरफ ले जाय गया है।
यूक्रेन के मंत्री ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि प्लेन को रविवार को अगवा किया गया है। किसने किया यह जानकारी नहीं है, लेकिन हाईजैक करने वाले लोग हथियारबंद थे।
अभी तक ईरान ने भी इस घटना की पुष्टि नहीं की है। उनके मुताबिक प्लेन को 83 लोगों के साथ ईरान की तरफ ले जाया गया है।