युवराज सिंह ने क्रिकेट से सन्यास लिया

दिग्गज ऑल राउंडर युवराज सिंह ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। एक प्रेस कांफ्रेंस में युवराज ने सोमवार को इसका ऐलान किया है।
भारत के २०११ विश्व कप जीत के नायक रहे युवराज सिंह ने मुंबई में मीडिया को अपने संन्यास की घोषणा की। भारत के सर्वश्रेष्ठ सीमित ओवरों के क्रिकेटरों में से एक युवराज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास से भारत के एक युग का अंत हो गया है। मस्तमौला युवराज ने  प्रेस कांफ्रेंस में चयनकर्ताओं और खासकर सौरव गांगुली का आभार जताया।
युवराज ने कहा क्रिकेट ने उन्हें बहुत कुछ दिया। उनहोंने अपने कुछ यादगार मैचों का भी जिक्र किया। सम्भावना है कि युवराज आईसीसी से मान्यता प्राप्त विदेशी टी२०  लीग में फ्रीलांस करियर बनाना चाहते हैं। जीटी२० (कनाडा) और आयरलैंड और  हॉलैंड में यूरो टी२० स्लैम में खेलने के उन्हें ऑफर मिलते रहे हैं।
युवराज इस साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेले, लेकिन उन्हें अधिक मौके नहीं मिले और संभवत: यही कारण है कि वह अपनी भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से विचार किया।