म्यांमार: भ्रष्टाचार मामले में आंग सान सू ची को पांच साल की सजा

म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची को भ्रष्टाचार के मामले मे म्यांमार की एक अदालत ने पांच साल जेल की सजा सुनाई है। आंग सान सू को 600,000 डॉलर कैश व सोने की रिश्वत लेने के मामले में दोषी पाया गया है।

आंग सान सू ची नोबेल पुरस्कार विजेता भी रह चुकी है। म्यांमार के अधिकारियों ने शुक्रवार को आंग सान सू ची के खिलाफ हेलीकॉप्टर खरीदने के मामले में भ्रष्टाचार के नए आरोप भी दर्ज कराई है। सूत्रों के अनुसार यदि इन सभी आरोपों में आंग सान सू ची को दोषी पाया गया तो करीब 100 साल तक की भी जेल हो सकती है।

आपको बता दे, सू ची के खिलाफ भ्रष्टाचार के 11 आरोपों में से यह पहला मामला था, जिनमें से प्रत्येक व्यक्ति को अधिकतम 15 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। 76 वर्षीय सू ची के के खिलाफ पहले ही सेना को उकसाने, कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने और दूरसंचार कानून तोड़ने के लिए छह साल जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि वह अन्य आरोपों से लड़ने के दौरान घर में नजरबंद रहेगी।