मोदी, मंत्रियों ने ली शपथ

देश में गुरूवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नरेन्द्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार दूसरी बार पद और गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में ८००० मेहमानों की उपस्थिति में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।  नयी सरकार में सुषमा स्वराज, जेपी नड्डा, राज्यवर्द्धन सिंह राठौर और मेनका गांधी शामिल नहीं है। हालांकि, भाजपा की बिहार में सहयोगी जेडीयू ने मंत्रिमंडल में अपने मंत्री को शपथ  भेजा।
प्रधानमंत्री मोदी ने हिन्दी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। स्पष्ट जनादेश वाली गैर कांग्रेसी सरकार के प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार दूसरी बार शपथ लेने वाले वह पहले नेता हैं। शपथ समारोह में देश विदेश के विविध क्षेत्रों के गण मान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। नरेन्द्र मोदी के भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने शपथ ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर इस पद की आज (30 मई) शपथ ली, शपथ ग्रहण समारोह में देश दुनिया की गणमान्‍य हस्तियां हुई हैं। पीएम मोदी के साथ कई कैबिनेट मंत्री भी शपथ ली। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में करीब 8000 मेहमानों के शामिल हुए। वर्ष 2014 में मोदी को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दक्षेस देशों के प्रमुखों सहित 3500 से अधिक मेहमानों की मौजूदगी में शपथ दिलाई थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शपथ समारोह में शामिल हुए।
शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक देशों बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली, म्यामां के राष्ट्रपति यू विन मिंट और भूटान के प्रधानमंत्री लोताय शेरिंग ने शामिल हुए। थाईलैंड से उसके विशेष दूत जी बूनराच देश का प्रतिनिधित्व किया। इन नेताओं के साथ-साथ शंघाई सहयोग संगठन के वर्तमान अध्यक्ष और किर्गिस्तान के वर्तमान राष्ट्रपति जीनबेकोव और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित गया था।
एनडीए में शामिल जनता दल युनाइटेड (जूदयू) नरेंद्र मोदी के नए कैबिनेट में शामिल नहीं हुआ। इस पर जदयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे मंत्रिमंडल में जेडीयू से सिर्फ एक व्यक्ति चाहते थे, इसलिए यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक भागीदारी थी। हमने उन्हें सूचित किया कि ठीक है हमें इसकी आवश्यकता है। यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, हम पूरी तरह से एनडीए में हैं और परेशान नहीं हैं। हम एक साथ काम कर रहे हैं, कोई भ्रम नहीं है। हालांकि नीतीश कुमार शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

शपथ लेने वाले केंद्रीय मंत्री : राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण, राम विलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद,
हरसिमरत कौर बादल, थावर चंद गहलोत, एस जयशंकर (पहली बार), डॉ. रमेश पोखरियाल, अर्जुन मुंडा, स्मृति इरानी, हर्षवर्धन, प्रकाश जावडेकर, पीयूष गोयल,
धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रहलाद जोशी (पहली बार), महेंद्र नाथ पांडेय,
अरविंद सावंत, गिरिराज सिंह और गजेंद्र सिंह शेखावत।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) : संतोष कुमार गंगवार, राव इंद्रजीत सिंह, श्रीपद नाइक, जितेंद्र सिंह, किरन रिजीजू, प्रहलाद पटेल (पहली बार), आर के सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया।

शपथ लेने वाले राज्य मंत्री : फगन सिंह कुलस्ते, अश्वनी चौबे, अर्जुन मेघवाल, जनरल वीके सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, राव साहब दानवे, किशन रेड्डी, पुरषोत्तम रूपाला, रामदास अठावले, साध्वी निरंजन ज्योति, बाबुल सुप्रियो, संजीव बालियान,
संजय शाम राव, अनुराग ठाकुर, सुरेश आंगड़ी, नित्यानंद राय, रतन लाल कटारिया,
वी मुरलीधरन, रेणुका सरुता, सोम प्रकाश, रामेश्वर तेली, प्रताप सारंगी, कैलाश चौधरी और देवाश्री चौधरी।