मोदी ने भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की

वाराणसी एयरपोर्ट पर पूर्व पीएम शास्त्री की मूर्ती का अववरण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा के  सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इससे पहले मोदी ने वाराणसी एयरपोर्ट पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का उद्घाटन किया और बाद में एक पौधरोपण कार्यक्रम में बच्चों में पौधे बांटे।

भाजपा के कार्यक्रम में मोदी ने देश के तीन ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। मोदी ने कहा कि अर्थव्यवस्था का लक्ष्य भी जितना बड़ा होगा, देश की समृद्धि उनती ही ज्यादा होगी। उन्होंने कहा कि जब किसी भी देश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ती है तो वो खरीद की क्षमता बढ़ाती है। खरीद की क्षमता बढ़ती है तो मांग बढ़ती है। मांग बढ़ती है तो उत्पादन बढ़ता है, सेवा का विस्तार होता है। यही प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि, उस परिवार की बचत को भी बढ़ाती है।

मोदी ने कहा कि आज ज्यादातर विकसित देशों के इतिहास को देखें, तो एक समय में वहां भी प्रति व्यक्ति आय बहुत ज्यादा नहीं होती थी। लेकिन इन देशों के इतिहास में एक दौर ऐसा आया, जब कुछ ही समय में प्रति व्यक्ति आय तेजी से बढ़ी। यही वो दौर था जब ये देश विकासशील से विकसित देशों की श्रेणी में आए।

पीएम ने कहा – ”आज जिस लक्ष्य की मैं आपसे बात कर रहा हूं वो आपको नए सिरे से सोचने के लिए मजबूर करेगा, नया लक्ष्य और नया उत्साह भरेगा। नए संकल्प और नए सपने लेकर हम आगे बढ़ेंगे और यही मुश्किलों से मुक्ति का मार्ग है। मोदी ने कहा कि अंग्रेजी में एक कहावत है कि जितना बड़ा केक होगा उसका उतना ही बड़ा हिस्सा लोगों को मिलेगा। अर्थव्यवस्था का लक्ष्य भी जितना बड़ा होगा, देश की समृद्धि उनती ही ज्यादा होगी।”

मोदी ने कहा कि बात होगी हौंसले की, नई संभावनाओं की, विकास के यज्ञ की, मां भारती की सेवा की और न्यू इंडिया के सपने की। ये सपने बहुत हद तक फाइव ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य से जुड़े हुए हैं। गरीब-अमीर बनें, नए हिंद की भुजाएं बदलते भारत की, यही तो पुकार है। देश पहले भी चला, और आगे भी बढ़ा अब न्यू इंडिया दौड़ने को तैयार है, दौड़ना ही तो न्यू इंडिया का सरोकार है।”

मोदी ने कहा – ”वो जो सामने मुश्किलों का अंबार है उसी से तो मेरे हौसलों की मीनार है। चुनौतियों को देखकर, घबराना कैसा इन्हीं में तो छिपी संभावना अपार है। विकास के यज्ञ में जन-जन के परिश्रम की आहुति यही तो मां भारती का अनुपम श्रृंगार है।”

इससे पहले भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पार्टी के यूपी के अध्यक्ष एमएन पांडेय के एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।