मुर्मू बने जम्मू कश्मीर के पहले उपराज्यपाल

मोदी के गुजरात का सीएम रहते रहे हैं उनके प्रधान सचिव

गिरीश चंद्र मुर्मू जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल हो गए हैं। उन्होंने गुरूवार को पद की शपथ ली। जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने श्रीनगर स्थित राजभवन में मुर्मू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब मूर्मु उनके प्रधान सचिव थे।

केंद्र शासित प्रदेश होने से पहले जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्या का दर्जा हासिल था। देश के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी पूर्ण राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है। इस तरह देखा जाये तो यह जम्मू कश्मीर की एक राज्य के रूप में  ‘डिमोशन’ है। अलवत्ता देश में यूटी पूर्ण राज्य बनते रहे हैं।

मुर्मू गुजरात कैडर के १९८५ बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें तब से पीएम मोदी का पसंदीदा अफसर माना जाता रहा है जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी के प्रधान सचिव (प्रिंसिपल सेक्रेटरी) थे। मोदी के पीएम बनने के बाद मुर्मू को केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यय विभाग का सचिव पद सौंपा गया था।

जम्मू कश्मीर और लद्दाख को दो केन्द्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद जीसी मुर्मू ने प्रदेश के पहले उप राज्यपाल की शपथ ले ली है। इससे पहले लद्दाख के पहले राज्यपाल आरके माथुर ने पद की शपथ ली थी।