मुंबई लोकल यात्रियों के लिए खुशखबरी! सुबह 7 से पहले और रात 10 के बाद कर सकेंगे यात्रा!

मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेने से जुड़ी एक खबर पर विश्वास किया जाए तो जल्द ही इसकी समय सीमा में विस्तार किए जाने की संभावना है। मुंबई में कोविड -19 मामलों के नियंत्रण में आने के साथ, महाराष्ट्र सरकार सीमित घंटों के दौरान सभी यात्रियों के लिए लोकल ट्रेन की अनुमति देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। जानकार सूत्रों का मानना है कि सुबह 7 बजे तक और रात में 10 बजे के बाद लोकल ट्रेन की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि, यह फैसला चीफ मिनिस्टर की समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा। सभी यात्रियों के लिए लोकल ट्रेन की सेवाएं समीक्षा के आधार पर ही तय की जाएंगी,जिसके चलते सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे दोनों सेवाएं फिर से शुरू हो सकती हैं।

फिलहाल, केवल आवश्यक सेवाओं से जुडे़ कर्मचारियों और सरकारी व उसके द्वारा अनुमोदित लोगों को लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति है। महिलाओं को भी सिर्फ नान-पीक अवर्स के दौरान यात्रा की अनुमति है। मुंबई फिलहाल चल रही है लेकिन मुंबई और उससे आसपास जुड़े उपनगरों से आने वाले साधारण यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति नहीं है जिसकी वजह से लोगों का जीवन यापन दूभर होता जा रहा है।

हालांकि मुंबई में लोकल ट्रेन शुरू होने को लेकर राज्य सरकार पर काफी सामाजिक और राजनीतिक तौर पर दबाव बनाया जाता रहा है लेकिन सरकार इसे काफी संवेदनशील मसला बताते हुए कोई भी ठोस निर्णय लेने से बचती रही है। फिलहाल यह मसला सुनीता नजर आ रहा था लेकिन ब्रिटेन से लौटे यात्रियों में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से चिंतित सरकार फिलहाल पहले की तरह लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति देगी इसमें संदेह है।

यह बात अलग है किस स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों के साथ साथ टीएमसी, बीईएसटी. आदि चल रही हैं। इन बसों में मास्क के बिना प्रवेश वर्जित है लेकिन बसों के भीतर इतनी भीड़ रहतीी है कि सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियांं उड़ती दिखती हैं।