मुंबई मेयर इन एक्शन अगेन

एक समय नर्स रह चुकी मुंबई की मेयर किशेारी पेडनेकर, मुंबई में कोविड-19 रोगियों की सेवा के लिए अपने पुराने यूनिफॉर्म में फिर से लौट आई हैं।

शिवसेना स्पोकपर्सन प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, ‘यह हमारे मुंबई की सम्मानित महापौर हैं किशोरी पेडनेकर जी। वह रोज सुबह आठ बजे से देर रात दो बजे तक काम करती हैं और अब महानगर की सेवा के लिए उन्होंने नर्स का यूनिफॉर्म भी पहन लिया है। वह नायर अस्पताल में सेवा देंगी।’

प्रियंका चतुर्वेदी ने किशोरी पेडणेकर पर अपमानजनक ट्वीट करने वालों को भी हिदायत देते हुए कहा, ‘जो लोग उनके बारे में अपमानजनक ढंग से ट्वीट करते रहे हैं उन्हें सबक लेना चाहिए।’

किशोरी पेडणेकर पहली बार 2002 में मुंबई महानगरपालिका बीएमसी में पार्षद के तौर पर चुनी गई उसके बाद 2012, 2017 फिर से चुनी गईं। शिवसेना से जुड़ी पेडणेकर को इस दफा मुंबई के मेयर के तौर पर चुना गया।